मध्यप्रदेश
Trending

भोपाल में थाना प्रभारी ने खाया जहर, आत्महत्या की कोशिश से पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

00पारिवारिक तनाव बताया जा रहा वजह, नेशनल अस्पताल में भर्ती, हालत गंभीर00

भोपाल, 21 जुलाई 2025।
राजधानी भोपाल से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। निशातपुरा थाने के थाना प्रभारी रूपेश दुबे ने रविवार देर रात अपने किराए के मकान में जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या की कोशिश की। उन्हें गंभीर हालत में नेशनल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

जैसे ही घटना की जानकारी पुलिस विभाग को मिली, पूरे महकमे में हड़कंप मच गया। रात में ही पुलिस के कई आला अधिकारी अस्पताल पहुंच गए और हालात की जानकारी ली। सूत्रों के अनुसार, पारिवारिक तनाव की वजह से रूपेश दुबे ने यह कदम उठाया है।

पत्नी को दी थी खुद सूचना, स्टाफ ने पहुंचाया अस्पताल

जानकारी के अनुसार, रूपेश दुबे कोलार इलाके में अपनी पत्नी और बच्चों के साथ रहते हैं, लेकिन निशातपुरा थाना क्षेत्र में भी उन्होंने एक किराए का मकान ले रखा था। रविवार देर रात उन्होंने वहां जहर खा लिया और इसकी सूचना खुद अपनी पत्नी को दी। पत्नी ने तुरंत स्टाफ की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों के मुताबिक, उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

विभाग में मची अफरा-तफरी, वरिष्ठ अधिकारी पहुंचे अस्पताल

जैसे ही मामले की जानकारी पुलिस मुख्यालय को मिली, पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। देर रात तक अस्पताल परिसर के बाहर पुलिस वाहनों की कतार लग गई थी। सूत्र बताते हैं कि पिछले कुछ समय से दुबे दंपत्ति के बीच पारिवारिक विवाद चल रहा था, जिससे तनाव बढ़ता जा रहा था।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और दुबे की हालत पर नजर बनाए हुए है। अस्पताल प्रबंधन भी लगातार मेडिकल बुलेटिन जारी कर रहा है।

यह मामला एक बार फिर पुलिस महकमे के मानसिक स्वास्थ्य और कार्यदबाव को लेकर सवाल खड़े करता है।

1001518797 removebg preview
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button