छत्तीसगढ़
Trending

अमित बघेल पर पुलिस का शिकंजा कसता जा रहा, कई राज्यों में दबिश – हिंदुस्तानी भाऊ ने फूटा गुस्सा, बोले “धर्म और देवी-देवता पर टिप्पणी गलत”

रायपुर। छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के अध्यक्ष और जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के प्रमुख अमित बघेल की तलाश में पुलिस की कार्रवाई तेज हो गई है। बताया जा रहा है कि गिरफ्तारी से बचने के लिए वह अपने परिचित के घर में छिपा हुआ है।

इसी सिलसिले में पुलिस ने छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के शिवेंद्र वर्मा (निवासी सड्डू) और अजय यादव के धरमनगर टिकरापारा स्थित घर पर छापा मारा है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है, जबकि कई टीमें राज्य के अलग-अलग इलाकों में अमित बघेल की तलाश में जुटी हैं।

जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति तोड़े जाने के मामले में अमित बघेल ने अग्रसेन महाराज और सिंधी समाज के इष्ट देवता झूलेलाल जी पर विवादित टिप्पणी की थी। इसके बाद अग्रवाल समाज और सिंधी समाज ने रायपुर में दो अलग-अलग थानों में शिकायत दर्ज कराई थी।

अमित बघेल के खिलाफ रायपुर, दुर्ग, धमतरी, इंदौर, ग्वालियर, नोएडा, महाराष्ट्र और प्रयागराज सहित कई जगहों पर एफआईआर दर्ज है। पुलिस लगातार उसके ठिकानों पर दबिश दे रही है।


हिंदुस्तानी भाऊ का बयान — “सिंधी क्यों जाएंगे पाकिस्तान?”

‘बिग बॉस 13’ फेम विकास पाठक उर्फ हिंदुस्तानी भाऊ ने अमित बघेल के विवादित बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा,

“अमित बघेल जैसे लोगों की वजह से पूरा हिंदू धर्म बदनाम होता है। जिसने गलती की है, उसे सजा मिलनी चाहिए, लेकिन किसी एक की वजह से किसी धर्म या देवी-देवता पर गलत टिप्पणी करना ठीक नहीं है।”

भाऊ ने आगे कहा —

“सिंधी क्यों जाएंगे पाकिस्तान? पंजाब, सिंध, गुजरात, मराठा — सबका अपना एक स्टेट है। सिंधी समाज ने कभी कोई आंदोलन नहीं किया, न ही किसी से कुछ मांगा। वे शांतिपूर्ण तरीके से अपना व्यवसाय करते हैं। ऐसे में अमित बघेल जैसे लोगों का समर्थन करना गलत है।”


फिलहाल पुलिस अमित बघेल की लोकेशन ट्रेस करने में लगी हुई है। माना जा रहा है कि जल्द ही उसकी गिरफ्तारी हो सकती है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button