छत्तीसगढ़

जगदलपुर ब्लाइंड मर्डर: विवाद में युवक की चाकू से हत्या, 24 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा

जगदलपुर, 07 अक्टूबर 2025

छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में 2 दिन पहले हुए ब्लाइंड मर्डर केस का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। 4 अक्टूबर की रात एक युवक करण बघेल की तहसील कार्यालय के पास दशहरा पसरा परिसर में बेरहमी से चाकू से हत्या कर दी गई। हत्या के पीछे विवाद हुआ था, जिसमें मृतक ने अंडा ठेला लगाने वाली युवती को गाली दी थी।

सूत्रों के मुताबिक, युवती का भाई राहुल यादव गुस्से में आया और अपने 3 नाबालिग दोस्तों को बुलाकर करण की हत्या करवा दी। आरोपियों ने पहले युवक को पीटा, फिर दौड़ा-दौड़ाकर चाकू से हमला किया। करण भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन खून से सने उसके पैरों के निशान तहसील परिसर में ही देखे गए।

पुलिस ने घटना के तुरंत बाद इलाके के CCTV फुटेज और लोगों से पूछताछ कर आरोपियों तक पहुँच बनाई। जगदलपुर ASP महेश्वर नाग ने बताया कि 24 घंटे के अंदर चारों आरोपियों – राहुल यादव और उसके 3 नाबालिग साथियों – को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। आरोपियों के पास से लोहे का चाकू और डंडा बरामद किया गया।

मौके पर मृतक के दाहिने पैर और जांघ पर गहरे घाव के निशान पाए गए, जबकि हत्या स्थल पर खून ही खून फैला था। स्थानीय लोगों ने रात में लाश देखकर पुलिस को सूचना दी थी।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button