पत्नी की शिकायत पर पुलिस आरक्षक सस्पेंड, घरेलू हिंसा और दूसरी शादी का गंभीर आरोप

जांजगीर-चांपा, 26 दिसंबर 2025/ छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में पुलिस महकमे से जुड़ा एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। घरेलू हिंसा और पत्नी रहते हुए दूसरी शादी करने के आरोप में एक पुलिस आरक्षक को निलंबित कर दिया गया है।
पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) ने आरक्षक डण्डेश्वर बंजारे को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। आरक्षक वर्तमान में रक्षित केंद्र जांजगीर में पदस्थ था। उसकी पत्नी ने एसपी कार्यालय में लिखित शिकायत देकर गंभीर आरोप लगाए थे।
🔴 क्या हैं आरोप?
महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि उसका पति उसके साथ लगातार घरेलू हिंसा करता था और इसके बावजूद उसने पत्नी रहते हुए दूसरी शादी भी कर ली। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरक्षक को निलंबित कर दिया।
👮♀️ महिला DSP को सौंपी गई जांच
पूरे मामले की जांच की जिम्मेदारी एक महिला डीएसपी को दी गई है, ताकि पीड़िता को निष्पक्ष न्याय मिल सके। जांच पूरी होने तक आरक्षक निलंबित ही रहेगा।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि
“कानून सभी के लिए बराबर है, चाहे वह पुलिसकर्मी ही क्यों न हो।”
इस कार्रवाई से यह संदेश गया है कि महिलाओं के खिलाफ अपराधों को किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
#JanjgirChampа #CGPolice #DomesticViolence #BreakingNews #CGtourism



