छत्तीसगढ़रायपुर

रायपुर के डीडी नगर में खड़ी कारों में आगजनी, उपद्रवियों की तलाश में जुटी पुलिस

रायपुर, 28 फरवरी 2026। राजधानी रायपुर के डीडी नगर थाना क्षेत्र में देर रात अज्ञात बदमाशों ने युवक कांग्रेस नेता विनोद कश्यप (भक्कू) के घर के बाहर खड़ी दो कारों में आग लगा दी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और राजनीतिक हलकों में भी हड़कंप मच गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, दोनों वाहन घर के बाहर खड़े थे, तभी देर रात उनमें आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते दोनों गाड़ियां पूरी तरह जलकर खाक हो गईं। आसपास के लोगों ने आग की लपटें उठती देख घटना की सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची।

पीड़ित पक्ष ने मामले को गंभीर बताते हुए थाना में शिकायत दर्ज कराई है। घटना को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठाए गए हैं और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई है।

फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और संदिग्धों की तलाश की जा रही है। हालांकि अब तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आगजनी की इस वारदात के पीछे क्या कारण था।

पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button