छत्तीसगढ़
Trending

PM मोदी को इथियोपिया का सर्वोच्च सम्मान, CM विष्णु देव साय बोले—140 करोड़ भारतीयों के लिए गर्व का पल

रायपुर, 17 दिसंबर 2025/प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इथियोपिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रेट ऑनर निशान ऑफ़ इथियोपिया’ से सम्मानित किए जाने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने इसे भारत के लिए एक ऐतिहासिक, अविस्मरणीय और अत्यंत गौरवशाली क्षण बताया है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि यह सम्मान भारत की बढ़ती अंतरराष्ट्रीय प्रतिष्ठा और विश्व मंच पर एक भरोसेमंद साझेदार के रूप में उभरती भूमिका का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सशक्त, दूरदर्शी और निर्णायक नेतृत्व को भी दर्शाती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत ने वैश्विक कूटनीति, विकास, शांति और सहयोग के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छुआ है। आज 140 करोड़ भारतीय अपने देश को विश्व समुदाय में और अधिक सम्मान, प्रभाव और आदर के साथ स्थापित होते देख गर्व महसूस कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि यह सम्मान केवल प्रधानमंत्री का नहीं, बल्कि हर भारतीय के लिए गौरव का विषय है और देश के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में विश्वास को और मजबूत करता है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button