छत्तीसगढ़

पीएम जनमन योजना ने बदली जिंदगी की तस्वीरसुदूर ग्राम कुर्रा के रतिराम को मिला सपनों का पक्का आशियाना, सम्मान और सुरक्षित जीवन की ओर बढ़ते कदम

रायपुर, 8 दिसंबर 2025।सरकारी योजनाएं तभी सार्थक साबित होती हैं, जब उनका लाभ सीधे आम लोगों के जीवन में स्थायी परिवर्तन लाए। प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान (पीएम-जनमन) ऐसी ही एक योजना है, जिसका वास्तविक असर रायगढ़ जिले में दिख रहा है। लैलूंगा विकासखंड के सुदूर ग्राम कुर्रा के निवासी रतिराम बिरहोर को इस योजना के तहत पक्का और सुरक्षित घर मिला है, जो वर्षों से उनका सबसे बड़ा सपना था।

कच्चे घर से पक्के आशियाने तक रतिराम की यात्रा
रतिराम और उनका परिवार लंबे समय से कच्चे मकान में रहकर बरसात, ठंड और जंगली जीव-जंतुओं के खतरे का सामना करता था। पीएम-जनमन योजना के तहत आवास स्वीकृत होने के बाद निर्माण कार्य समय पर पूरा हुआ और अब उनका परिवार सुरक्षित, मजबूत और सम्मानजनक आवास में रह रहा है। रतिराम ने बताया कि अब उन्हें अपने घर पर गर्व महसूस होता है और जीवन में नया आत्मविश्वास आया है।

कमजोर जनजातीय समूहों के सर्वांगीण विकास का मिशन
भारत सरकार ने वर्ष 2023 में पीएम-जनमन योजना की शुरुआत विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों (PVTGs) के समग्र विकास के लिए की थी। इस अभियान के अंतर्गत आवास, स्वास्थ्य, शिक्षा, स्वच्छ पेयजल, बिजली, आजीविका और सड़क संपर्क जैसी बुनियादी सुविधाएँ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने का लक्ष्य है।

ग्राम कुर्रा के रतिराम की सफलता यह बताती है कि जब योजनाएं जमीनी स्तर पर ईमानदारी से लागू होती हैं, तो वे न केवल लोगों की जीवनशैली बदलती हैं, बल्कि उनकी तकदीर भी संवार देती हैं। पीएम-जनमन योजना आज आदिवासी समुदायों के लिए न्याय, समानता और आत्मसम्मान का मजबूत आधार बनकर उभरी है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button