मध्यप्रदेश

राम और कृष्ण के नाम पोस्टर वाली अखाड़ेबाजी से जन आस्था नहीं बनती – पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल

सिहावा – छत्तीसढ़ के मन के बात जानने घोषणा पत्र समिति के सह संयोजक अमर अग्रवाल पार्टी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियो के साथ धमतरी के सिहावा विधानसभा क्षेत्र पहुचे। पार्टीजनों को संबोधित करते हुए अमर अग्रवाल ने कहा राम और कृष्ण के नाम पर पोस्टर वाली अखाड़ेबाजी से जन आस्था नहीं बनती, जनता की सेवा के मानकों पर सही मायने में खरा उतरना पड़ता है।उन्होंने कहा भूपेश बघेल देश में ऐसे पहले मुख्यमंत्री है जो भारत सरकार से अनुदान लेते हैं,मगर भारत सरकार के कानून को नहीं। पांच सालों तक संवैधानिक मर्यादाओं को तात्पर्य रखकर संघवाद की अवहेलना करने का काम छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल की सरकार ने किया। इस सरकार ने राज्य के आल इंडिया कॉडर को निजी दुकान बना दिया गया है।

IMG 20230824 WA0007

राज्य कैडर के अधिकारी कर्मचारी वेतन भत्ते, ट्रांसफर,पोस्टिंग, सेवा शर्तें, पदोन्नति के जाल में ही सरकार के शिकंजे में फंसे हुए है। मुख्यमंत्री की एकला चलो की नीति से राज्य में विकास कार्य ठप्प रहा,वे ढाई घर का जाल बुनकर अपने ही मंत्रिमंडल के सदस्यों को झांसा देने में लग रहे, कल तक जिनकी फोटो से भी परहेज था,चुनाव के समय आज वे पैर पखारने में लगे हुए हैं।उन्होंने कहा इस सरकार ने छत्तीसगढ़ के विकास को दशकों को पीछे ढकेल दिया है।गौ माता की सेवा के नाम पर बनाये गए दस हजार से ज्यादा गौठान भ्रष्टाचार के केंद्र बन गए हैं। गरीबों के लिए पीडीएस के चावल वितरण में करोड़ों का घोटाला हुआ। प्रदेश में तरक्की की बुनियाद रखने वाले अनियमित कर्मचारी ,शिक्षक सरकार की वादा खिलाफी के विरोध में अपना हक पाने के लिए आये दिन हड़ताल पर जाने को मजबूर हो जाते हैं। पांच वर्षों में विधवा बहनों को भी अनुकंपा नियुक्ति नही दी, छ ग में सिर्फ आश्वासनों की सरकार चल रही है। प्रदेश के युवाओ का सरकार की रोजगार नीति,भर्ती परीक्षा प्रणाली से विश्वास उठ चुका है,युवा जान गए है झांसे के सम्मेलनों से भला नहीं होने वाला है।उक्त बातें धमतरी के सिहावा में घोषणा पत्र समिति के सहसंयोजक अमर अग्रवाल ने भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकरियो के बीच कही। उन्होंने पार्टी के प्रत्याशी श्री श्रवण मरकाम को विजयी बनाने के लिए संगठन के लोगों को प्रेरित करते हुए एकजुटता से प्रयास करने आह्वान किया।प्रवास के दौरान प्रथम सत्र में अमर अग्रवाल ने सिहावा विधानसभा क्षेत्र के कुकरेल में विभिन्न समुदायों से चर्चा की। तत्पश्चात नगरी में घोषणा पत्र समिति की जिला कार्यकारिणी के साथ रिटायर्ड अधिकारी ,पेंशनर्स, कर्मचारियों,राजमिस्त्री एवं मजदूरों, मितानीन एवं समूह की माताओं व्यापारियों से चर्चा की। सांकरा में उन्होंने किसानों, कर्मियों, समूह की माताओं से घोषणा पत्र के लिए फ़ीड बैक लिया।इस अवसर पर भाजपा प्रत्याशी एवं पूर्व विधायक श्रवण मरकाम,जिलाध्यक्ष भाजपा जिला धमतरी ठा. शशि पवार,जिला मंत्री राजेंद्र गोलछा, पूर्व जिला महामंत्री नागेंद्र शुक्ला, कमल डागा ,मंडल प्रभारी रवि शंकर दुबे, मंडल नगरी अध्यक्ष मोहन नाहटा मंडल, अध्यक्ष कुकरेल टेलेश्वर ठाकुर, महामंत्री हृदय साहू, मनोहर मानिकपुरी, राकेश चौबे, वामन साहू, महेश साहू, आराधना शुक्ला, दिनेश्वरी नेताम, मन्नू यादव, बंशीलाल सोरी, सुलोचना साहू, रेणुका ध्रुव, भुनेश्वरी धृतलहरे, पूर सत्यवती नेताम, सत्ती मरकाम, सहदेव राम साहू, महेंद्र नेताम, मौरध्वज सेन, चुम्मन साहू, पार्षद भूपेंद्र साहू, सुनील निर्मलकर, अश्वनी निषाद, विनीता कोठारी, सरपंच बिरगुडी अनिता मरकाम, श्यामन्त बिसेन, सुन्दर लाल टंडन, सरोज साहू, नारद साहू, , शैलेंद्र धेनुसेवक गिरवर, भंडारी पवन साहू, जन्मेजय साहू, नागेंद्र बोर्झा, तुकाराम साहू, हरीश सार्वा, रमेश कश्यप, रवि चिन्डा, प्रह्लाद नाग, करण सेन सहित तीनों मंडल के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button