छत्तीसगढ़
Trending

यात्रीगण ध्यान दें: छत्तीसगढ़ में रेलवे ने 21 ट्रेनें की कैंसिल, जानें पूरी लिस्ट

रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) के नागपुर मंडल अंतर्गत डोंगरगढ़ स्टेशन पर परिचालन क्षमता बढ़ाने और सुरक्षा मानकों को मजबूत करने के लिए अतिरिक्त लूप लाइन निर्माण कार्य किया जा रहा है। इस कार्य के चलते 23 से 27 दिसंबर तक प्री नॉन-इंटरलॉकिंग और नॉन-इंटरलॉकिंग प्रक्रिया अपनाई जाएगी, जिसके कारण कई यात्री ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा।

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक इस दौरान कुल 21 मेमू और पैसेंजर ट्रेनें रद्द रहेंगी। इनमें रायपुर और दुर्ग से चलने वाली 11 ट्रेनें, जबकि नागपुर मंडल के गोंदिया, इतवारी, बालाघाट और डोंगरगढ़ से संचालित 10 ट्रेनें शामिल हैं।

किस दिन कितनी ट्रेनें रहेंगी रद्द

  • 26 दिसंबर: 1 ट्रेन
  • 27 दिसंबर: 10 ट्रेनें
  • 28 दिसंबर: 9 ट्रेनें
  • 29 दिसंबर: 1 ट्रेन

27 दिसंबर को रद्द प्रमुख ट्रेनें

68741 (दुर्ग–गोंदिया), 68743 (गोंदिया–इतवारी), 68744 (इतवारी–गोंदिया), 68742 (गोंदिया–दुर्ग),
68709, 68721, 68729 (रायपुर–डोंगरगढ़), 68723 (डोंगरगढ़–गोंदिया),
58205 (रायपुर–इतवारी पैसेंजर), 68862 (झारसुगुड़ा–गोंदिया)

28 दिसंबर को रद्द ट्रेनें

68711 (डोंगरगढ़–रायपुर), 68713 (गोंदिया–इतवारी), 68714 (इतवारी–बालाघाट),
68715 (बालाघाट–इतवारी), 68716 (इतवारी–गोंदिया), 68730 (डोंगरगढ़–रायपुर),
68724 (गोंदिया–रायपुर), 58206 (इतवारी–रायपुर पैसेंजर)

अन्य तिथियों पर

  • 26 दिसंबर: 68861 (गोंदिया–झारसुगुड़ा)
  • 29 दिसंबर: 68710 (डोंगरगढ़–रायपुर)

आंशिक रूप से रद्द ट्रेनें

  • 27 दिसंबर को 68705 (रायपुर–डोंगरगढ़ मेमू) दुर्ग में समाप्त होगी
  • 68706 (डोंगरगढ़–बिलासपुर मेमू) दुर्ग से प्रारंभ होगी

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति की पुष्टि कर लें, ताकि असुविधा से बचा जा सके।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button