छत्तीसगढ़
Trending

Pakhanjur News: आत्मानंद स्कूल में लापरवाही — 5 साल की बच्ची को क्लास में बंद छोड़ घर चले गए शिक्षक और चपरासी

पखांजूर। हरनगढ़ आत्मानंद स्कूल में स्कूल प्रबंधन की बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहां एक 5 वर्षीय बच्ची को क्लासरूम में सोते हुए छोड़ दिया गया और शिक्षक तथा चपरासी दोनों घर चले गए। मासूम बच्ची क्लास के अंदर बंद रह गई और किसी को इसका अंदाज़ा तक नहीं हुआ।

जानकारी के अनुसार, बच्ची क्लास में सो रही थी। चपरासी ने बिना जांचे दरवाजा बंद किया और घर चला गया। शाम तक जब बच्ची घर नहीं पहुंची, तो परिजन चिंतित हो गए और उसे खोजते हुए स्कूल पहुंचे। पिता ने स्कूल पहुंचकर बच्ची का नाम पुकारा, तब अंदर से उसकी रोने की आवाज आई।

करीब दो घंटे बाद बच्ची को सुरक्षित बाहर निकाला गया। घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों में स्कूल प्रबंधन के प्रति भारी नाराजगी है। लोगों ने कहा कि यह लापरवाही किसी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती थी। फिलहाल स्थानीय प्रशासन से कार्रवाई की मांग की जा रही है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button