छत्तीसगढ़
Trending

धान खरीदी शुरू: चंदरपुर केंद्र से दयालदास बघेल ने दी हरी झंडी, किसानों को तुरंत भुगतान का निर्देश

सूरजपुर, 15 नवंबर 2025।छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का बहुप्रतीक्षित सीजन आज से औपचारिक रूप से शुरू हो गया। सूरजपुर जिले के चंदरपुर धान उपार्जन केंद्र में प्रभारी एवं खाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने पूजा-अर्चना कर खरीदी प्रक्रिया की शुरुआत की। मंत्री ने किसानों का स्वागत करते हुए तौल कांटे पर धान की पहली बोरी तौलकर धान खरीदी अभियान का शुभारंभ किया।


“किसान सम्मान हमारी प्राथमिकता” — खाद्य मंत्री दयालदास बघेल

मंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी किसान को धान बेचने के दौरान किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए।
उन्होंने समिति प्रबंधकों और अधिकारियों को चेतावनी दी—

  • किसान से अभद्रता या धान पलटी जैसी अवैध गतिविधि पर तुरंत कठोर कार्रवाई
  • खरीदे गए धान का भुगतान 72 घंटे के भीतर किसानों के बैंक खाते में अनिवार्य
  • टोकन और पंजीयन में किसी भी प्रकार की बाधा नहीं होनी चाहिए

जिले में लक्ष्य बड़ा, तैयारी पूरी

  • सूरजपुर में इस वर्ष 425009 मीट्रिक टन धान खरीदी का लक्ष्य
  • 54 समितियों में 63,819 पंजीकृत किसान
  • पहले ही दिन लगभग 5 किसानों से 250 क्विंटल धान की खरीदी

उद्घाटन कार्यक्रम में सांसद चिंतामणि महाराज, प्रेमनगर विधायक भुलन सिंह मरावी, प्रतापपुर विधायक शकुंतला पोर्ते सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।


15 नवंबर से 31 जनवरी तक चलेगी खरीदी, हफ्ते में 5 दिन बेच सकेंगे किसान

प्रदेश में धान खरीदी की अवधि—
15 नवंबर 2025 से 31 जनवरी 2026

सप्ताह में सोमवार से शुक्रवार तक ही खरीदी होगी।


समर्थन मूल्य और प्रदेश का लक्ष्य

  • समर्थन मूल्य: ₹3100 प्रति क्विंटल
  • राज्य स्तरीय लक्ष्य: 160 लाख मीट्रिक टन
  • कुल उपार्जन केंद्र: 2739

अवैध परिवहन पर कड़ी निगरानी

राज्य सरकार ने सीमावर्ती इलाकों में चेकपोस्ट सक्रिय कर अवैध धान परिवहन पर सख्ती बढ़ा दी है।
खरीदी केंद्रों में—

  • CCTV कैमरे
  • तिरपाल
  • सुरक्षा व्यवस्था व ड्रेनेज सिस्टम

को और मजबूत किया गया है।


तुंहर टोकन ऐप से मिलेगा ही टोकन, किसानों को बड़ी राहत

इस वर्ष भी सभी किसानों को तुंहर टोकन ऐप से ही टोकन लेना होगा।

टोकन नियम:

  • 2 एकड़ तक – 1 टोकन
  • 2–10 एकड़ – 2 टोकन
  • 10 एकड़ से अधिक – अधिकतम 3 टोकन

सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक ऐप पर टोकन उपलब्ध रहेंगे।


IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button