छत्तीसगढ़
Trending

धमतरी में धान खरीदी ने तोड़े रिकॉर्ड : किसानों को मिला 409 करोड़ का भुगतान, मिलिंग से लेकर मॉनिटरिंग तक प्रशासन की सटीक व्यवस्था

रायपुर, 11 दिसंबर 2025।खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में धमतरी जिले ने धान खरीदी में एक बार फिर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। समर्थन मूल्य पर खरीदी और कस्टम मिलिंग प्रक्रियाओं को प्रशासन ने तेजी, पारदर्शिता और पूर्ण सुव्यवस्था के साथ संचालित किया है, जिसका सीधा लाभ किसानों को मिल रहा है।

10 दिसंबर तक धान खरीदी का रिकॉर्ड

जिले में अब तक 1,72,568.60 मीट्रिक टन धान की खरीदी हो चुकी है। इसके एवज में किसानों को 409.32 करोड़ रुपये का त्वरित भुगतान किया गया है।
कुल 37,084 किसानों द्वारा धान विक्रय किए जाने से कृषि समुदाय को मजबूत आर्थिक आधार मिला है।


कस्टम मिलिंग में भी तेजी

  • 5,52,336 MT धान की मिलिंग अनुमति जारी
  • 4,54,272 MT का मिलर्स से अनुबंध पूर्ण
  • अब तक 19,611 MT का डी.ओ. जारी
  • समितियों से 7,966 MT धान का उठाव
  • समितियों में 1,64,602.60 MT धान शेष — त्वरित उठाव के निर्देश जारी

टोकन सिस्टम बना पारदर्शिता की रीढ़

टोकन आधारित खरीदी व्यवस्था से किसानों को सुगम और सुव्यवस्थित प्रक्रिया का लाभ मिल रहा है।

  • 17,134 टोकन जारी
  • 1,34,59.92 क्विंटल धान खरीदा गया
  • 3,133 किसानों ने 86.53 हेक्टेयर रकबे से धान बेचा
  • केवल 7 आवेदन लंबित — जल्द निराकरण जारी

अवैध परिवहन पर कड़ी कार्रवाई

प्रशासन का सख्त रुख जारी—

  • 3,652.40 क्विंटल धान जप्त
  • 2 वाहन जब्त
  • कुल मूल्य लगभग 28 लाख रुपये

फोटो अपलोड और सत्यापन लगभग पूर्ण

धान बेचने वाले 3,133 में से 3,123 किसानों ने फोटो अपलोड कर दिया है।
➡ उपलब्धि 99.68%


किसान श्रेणीवार प्रगति

  • जिले में अब तक 37,084 किसानों ने धान बेचा।
  • 74,611 पंजीकृत किसानों में से 18,768 ने विक्रय किया।
  • शेष किसानों को निर्धारित तिथियों के अनुसार टोकन के माध्यम से बुलाया जाएगा।

कमांड सेंटर से रियल-टाइम निगरानी

कलेक्टर के निर्देश पर कमांड सेंटर निरंतर निगरानी कर रहा है—

  • धान खरीदी
  • रकबा समर्पण
  • फोटो सत्यापन
  • शिकायत निवारण
  • टोकन उपलब्धता

प्रशासन का उद्देश्य है कि—
✔ हर पात्र किसान को समय पर टोकन मिले
✔ खरीदी बिना किसी व्यवधान के चले
✔ भुगतान तुरंत किसानों के खाते में पहुँचे


धमतरी जिला इस वर्ष धान खरीदी में पारदर्शिता, व्यवस्था और किसानहित के नए मानक स्थापित कर रहा है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button