छत्तीसगढ़
Trending

Organised Theft Gang Busted : सूने मकानों में चोरी करने वाला गिरोह गिरफ्तार, 6 आरोपी दबोचे गए, 6.15 लाख का माल बरामद

दुर्ग। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में सूने मकानों को निशाना बनाकर लाखों की चोरी करने वाले एक संगठित गिरोह का दुर्ग पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने मामले में कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से सोने-चांदी के जेवरात, नकद राशि समेत 6 लाख 15 हजार 820 रुपए का मशरूका और तीन दोपहिया वाहन जब्त किए हैं।

पुलिस के अनुसार आरोपी पाटन, उतई, अमलेश्वर, नंदनी और रानीतराई थाना क्षेत्रों में लगातार चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे थे। बीते कुछ महीनों से ग्रामीण इलाकों में सूने घरों में चोरी की घटनाएं बढ़ने से लोगों में दहशत का माहौल था, जिसे देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई।

जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल लोकेशन के आधार पर रायपुर के मठपुरैना इलाके से मनीष अमोरिया, जितेंद्र गायकवाड़ और रवि साहू को पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे इडली-डोसा बेचने का काम करते हैं और खाली समय में सूने मकानों की रेकी कर चोरी करते थे।

आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने अन्य साथियों को भी गिरफ्तार किया। पूछताछ में सामने आया कि

  • सितंबर 2025 में ग्राम अछोटी से चांदी के सामान चोरी किए गए
  • दिसंबर 2025 में ग्राम औसर से सोने-चांदी के जेवर और 25 हजार नकद उड़ाए गए
  • उतई थाना क्षेत्र के गोडपेंड्री में सूने मकान से सोने-चांदी के जेवर और नकदी चोरी की गई

सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि गिरोह से जुड़े अन्य मामलों की भी जांच जारी है और आगे और खुलासे हो सकते हैं।

पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि घर बंद करते समय सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।


IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button