छत्तीसगढ़

Fraud महिला समूह से धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार


Fraud गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के छुरा थाना क्षेत्र के ग्रामीण अंचलों में महिला समूह से 18 लाख रुपए की राशि के धोखाधड़ी के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को आज गिरफ्तार कर लिया।


Fraud पुलिस सूत्रों के अनुसार थाना छुरा द्वारा महिला समूह से 18 लाख रुपए का धोखाधड़ी करने वाले आरोपी राजधानी रायपुर निवासी आशुतोष श्रीवास्तव को गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया गया है। इनके द्वारा सरगम सहेली संस्था में कार्य करने का झांसा देकर की लाखों की ठगी को अंजाम दिया गया।

Fraud वर्ष 2021 में क्षेत्र के ग्राम महेली, कनेसर, केडीआमा, हीराबतर, पण्डरीपानीडीह, पेण्ड्रा के विभिन्न महिला समूहों के द्वारा सरगम सहेली संस्था में कार्य करने का झांसा देकर प्रत्येक महिला सदस्य से सदस्यता शुल्क राशि 500-500 रूपये एवं बीमा शुल्क राशि 250-250 रूपये के हिसाब से महिला समितियों से कुल 18,89,500 रूपये लेकर महिला समितियों को किसी प्रकार का कार्य न देकर रूपये लेकर धोखाधड़ी कर आशुतोष श्रीवास्तव फरार था।


Fraud आरोपी के खिलाफ शिकायत की जांच उपरांत धोखाधड़ी का अपराध घटित करना सिद्ध पाये जाने पर मामला पंजीबद्ध किया गया था।

Dispatch
Dispatch Desk1

Show More

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button