छत्तीसगढ़
Trending

61वें जन्मदिवस पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पहुंचे गृह ग्राम: माता से लिया आशीर्वाद, ग्रामीणों ने दी शुभकामनाएं

जशपुर, 21 फरवरी 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अपने 61वें जन्मदिवस पर अपने गृह ग्राम बगिया पहुंचे। जहां उन्होंने अपनी माता जसमनी देवी से सपत्नी आशीर्वाद लिया। माता ने उन्हें स्नेह पूर्वक गले लगाते हुए लंबी उम्र के साथ राज्य की उन्नति हेतु उत्कृष्ट काम करने का आशीर्वाद दिया। उन्होंने अपने मामा विश्राम साय का भी आशीर्वाद लिया। भांजे के जन्मदिन पर उन्होंने भांजे को उत्तम स्वास्थ्य का आशीष दिया। आज बगिया में मुख्यमंत्री साय को जन्मदिन की बधाई देने के लिए उत्साहपूर्वक आस पास के ग्रामीण जमा हुए हैं। मुख्यमंत्री के घर में प्रवेश करने के साथ ही सभी ने मिलकर उन्हें जन्मदिन के सुभाशीष दिए।

Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button