छत्तीसगढ़
Trending

आंवला नवमी पर CM विष्णु देव साय ने की आंवला वृक्ष की पूजा, प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की

रायपुर, 31 अक्टूबर 2025 — आंवला नवमी के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज मुख्यमंत्री निवास में धर्मपत्नी कौशल्या साय के साथ आंवला वृक्ष की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय परंपरा में आंवला वृक्ष को दिव्य और औषधीय गुणों से युक्त माना गया है। उन्होंने बताया कि आंवला नवमी, जिसे अक्षय नवमी भी कहा जाता है, धन, आरोग्य और समृद्धि का संदेश देने वाला पर्व है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि आंवला वृक्ष के नीचे भोजन करने और आंवला फल के सेवन से स्वास्थ्य लाभ, मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होती है। उन्होंने इसे भारतीय जीवन दर्शन में प्रकृति के प्रति आस्था और सम्मान का प्रतीक बताया।

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से अपील की कि सभी लोग प्राकृतिक एवं औषधीय वनस्पतियों के संरक्षण के प्रति जागरूक रहें। उन्होंने कहा — “प्रकृति हमारी संस्कृति का आधार है, और वृक्ष हमारे जीवन के पोषक हैं। वृक्षों की पूजा करने के साथ-साथ उनका संरक्षण भी हमारा सामूहिक दायित्व है।”

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button