छत्तीसगढ़
Trending

गुरुघासीदास जयंती महोत्सव का न्योता: सतनाम पंथ के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात

रायपुर, 15 दिसंबर 2025।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से आज विधानसभा स्थित उनके कार्यालय कक्ष में विधायक सम्पत अग्रवाल के नेतृत्व में सतनाम पंथ के पदाधिकारियों ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने 28 दिसंबर को परम् पूज्य गुरुघासीदास बाबा की जयंती महोत्सव के अवसर पर महासमुंद जिले के ग्राम साजापाली में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने का आमंत्रण दिया।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सतनाम पंथ के पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए आमंत्रण के लिए आभार जताया और कहा कि बाबा गुरुघासीदास के सामाजिक और आध्यात्मिक संदेश समाज के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेंगे।

मुलाकात के दौरान लखनमुनि महाराज, अभय घृतलहरे सहित सतनाम पंथ के अन्य प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button