छत्तीसगढ़
Trending

Officer absconds before marriage: शादी का झांसा देकर संबंध, आरोपी गिरफ्तार

कोरबा, छत्तीसगढ़। कटघोरा कृषि मंडी में पदस्थ रहे एक अधिकारी को पुलिस ने रेप के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। महिला की शिकायत के बाद आरोपी को रायगढ़ जिले से पकड़कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

क्या है मामला

पीड़िता के अनुसार कृषि मंडी कटघोरा में पदस्थ अधिकारी राहुल साहू ने उससे दोस्ती की और शादी का वादा किया। आरोप है कि करीब एक साल तक शादी का भरोसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए जाते रहे।
महिला ने बताया कि दोनों की शादी इसी महीने तय होने वाली थी, लेकिन अचानक आरोपी फोन बंद कर संपर्क से बाहर हो गया।

किसी तरह संपर्क होने पर उसने शादी से साफ इनकार कर दिया और धमकी भी दी — जिसके बाद पीड़िता ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।

पुलिस की कार्रवाई

कटघोरा थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी ने मामला दर्ज कर एसआई राजेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में टीम गठित की। जांच में आरोपी के रायगढ़ जिले के घरघोड़ा में होने की जानकारी मिली।

पुलिस टीम ने वहां दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार किया और कटघोरा लाया। बाद में अदालत में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया।

पुलिस क्या कह रही

पुलिस के मुताबिक महिला के बयान और प्राथमिक साक्ष्यों के आधार पर यौन उत्पीड़न का अपराध दर्ज किया गया है और मामले की आगे जांच जारी है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button