छत्तीसगढ़
Trending

रायपुर पहुंचा कुख्यात गैंगस्टर मयंक सिंह, झारखंड से 14 घंटे की यात्रा के बाद आज कोर्ट में पेश होगा

रायपुर, 24 दिसंबर 2025/ झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर मयंक सिंह अब रायपुर पुलिस की हिरासत में है। मयंक को लेकर दोनों राज्यों के 15 अधिकारी सुरक्षा के साथ झारखंड से रायपुर पहुंचे। पुलिस की जानकारी के अनुसार, उसे आज कुछ ही देर में रायपुर कोर्ट में पेश किया जाएगा।

मयंक सिंह अमन साव गैंग का सदस्य है और उसका लॉरेंस बिश्नोई से भी गहरा संबंध है। वह जुलाई 2024 में रायपुर के कोयला कंस्ट्रक्शन कारोबारी प्रहलाद राय और पीआर ग्रुप के ऑफिस पर हुई फायरिंग का मुख्य आरोपी है। उस घटना का CCTV भी सामने आया था।

पुलिस के अनुसार, मयंक पर हत्या, रंगदारी, धमकी, फायरिंग और आपराधिक साजिश समेत 45 से अधिक मामले दर्ज हैं। वह लंबे समय तक विदेश में अपने नेटवर्क का संचालन करता रहा। हाल ही में इंटरपोल की मदद से अजरबैजान से प्रत्यर्पित कर भारत लाया गया।

झारखंड का यह पहला मामला है, जिसमें किसी गैंगस्टर को विदेश से प्रत्यर्पण कर देश वापस लाया गया हो। रांची एयरपोर्ट से जेल तक उसे बख्तरबंद वाहन में कड़ी सुरक्षा के बीच ले जाया गया।

पुलिस अब मयंक सिंह से अमन साव और लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े कई अहम राज उगलवाने की तैयारी में है।


IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button