छत्तीसगढ़
रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मिले निरंजन पीठाधीश्वर कैलाशनंद गिरी, आध्यात्मिक मुद्दों पर लंबी चर्चा और लिया आशीर्वाद

रायपुर, 17 फरवरी 2026।विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर में निरंजन पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर डॉ. स्वामी कैलाशनंद गिरी ने सौजन्य भेंट की।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने आध्यात्मिक विषयों पर चर्चा करते हुए आचार्य महामंडलेश्वर से आशीर्वाद प्राप्त किया। मुलाकात सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई, जिसमें समाज और संस्कृति से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर भी विचार-विमर्श किया गया।
भेंट के अवसर पर कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम, खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल, स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े तथा पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल सहित अन्य प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।



