छत्तीसगढ़
Trending

जशपुर में सामुदायिक पर्यटन को नई उड़ान: मुख्यमंत्री ने ग्राम केरे में होमस्टे का किया शुभारंभ

00होमस्टेज़ ऑफ इंडिया, छत्तीसगढ़ शासन और जिला प्रशासन के बीच एमओयू, केरे बनेगा मॉडल इको-टूरिज्म ग्राम00

रायपुर, 25 जनवरी 2026/
जशपुर जिले को इको-पर्यटन के राष्ट्रीय मानचित्र पर स्थापित करने की दिशा में एक अहम पहल करते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ग्राम केरे में होमस्टे परियोजना का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय बगिया में आयोजित कार्यक्रम के दौरान होमस्टेज़ ऑफ इंडिया, छत्तीसगढ़ शासन और जशपुर जिला प्रशासन के बीच त्रिपक्षीय समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। इसके तहत ग्राम केरे को राज्य के पहले संगठित मॉडल सामुदायिक पर्यटन ग्राम के रूप में विकसित किया जाएगा।

इस पहल के अंतर्गत जशपुर में एक सुव्यवस्थित और विस्तार योग्य होमस्टे-आधारित ग्रामीण पर्यटन पारिस्थितिकी तंत्र विकसित किया जाएगा। स्थानीय परिवारों की सक्रिय भागीदारी से न केवल रोजगार और आय के नए अवसर सृजित होंगे, बल्कि युवाओं और महिलाओं को कौशल विकास व उद्यमिता के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाया जाएगा।

परियोजना का मुख्य उद्देश्य स्थानीय संस्कृति, परंपराओं और प्राकृतिक विरासत का संरक्षण एवं संवर्धन करते हुए पर्यटन को समावेशी, समुदाय-स्वामित्व वाला और पर्यावरण की दृष्टि से सतत बनाना है। इससे क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान सुरक्षित रहेगी और जशपुर को प्रामाणिक ग्रामीण पर्यटन अनुभवों के लिए नई पहचान मिलेगी।

मुख्यमंत्री की उपस्थिति में एमओयू पर कलेक्टर जशपुर रोहित व्यास, मुख्य कार्यपालन अधिकारी विनोद वर्मा तथा होमस्टेज़ ऑफ इंडिया प्रा. लि. के प्रतिनिधियों ने हस्ताक्षर किए। अधिकारियों ने बताया कि यह पहल राज्य सरकार की इको-पर्यटन, समावेशी विकास और समुदाय-नेतृत्व वाले आर्थिक विकास की परिकल्पना के अनुरूप है।

स्थानीय संस्कृति और प्रकृति पर आधारित इस अभिनव प्रयास से जशपुर को राष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर मजबूती से स्थापित करने में महत्वपूर्ण सहयोग मिलेगा।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button