मनोरंजन
Trending

मनोज बाजपेयी की फिल्म ‘घूसखोर पंडित’ विवादों में, नेटफ्लिक्स ने हटाया टीजर

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली।
नेटफ्लिक्स की अपकमिंग क्राइम थ्रिलर फिल्म ‘घूसखोर पंडित’ विवादों में घिर गई है। फिल्म में मनोज बाजपेयी मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं, लेकिन इसके टाइटल को लेकर एक धार्मिक समुदाय के कुछ लोगों ने आपत्ति जताई है। आरोप लगाया गया है कि फिल्म का नाम सांप्रदायिक रूप से आपत्तिजनक और मानहानिकारक है।

विवाद बढ़ने के बाद नेटफ्लिक्स और फिल्ममेकर्स ने बड़ा कदम उठाते हुए फिल्म का टीजर और प्रमोशनल मटेरियल हटा लिया है

मेकर्स ने क्यों हटाया प्रमोशनल मटेरियल?

फिल्म के टाइटल को लेकर नाराजगी जताते हुए कहा गया कि इसमें ‘पंडित’ शब्द को भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी से जोड़ा गया है, जिससे एक पूरे समुदाय की गरिमा और प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचती है। इसके बाद मेकर्स ने हालात को संभालते हुए अनाउंसमेंट प्रोमो हटाने का फैसला लिया।

मनोज बाजपेयी का रिएक्शन

विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए मनोज बाजपेयी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर एक नोट शेयर किया। उन्होंने लिखा,

“मैं लोगों की भावनाओं और चिंताओं का सम्मान करता हूं और उन्हें गंभीरता से लेता हूं। जब आपका काम किसी को दुख पहुंचाता है, तो आपको रुककर सुनना और सोचना चाहिए। बतौर एक्टर मैंने एक ऐसे किरदार को निभाया है जिसमें खोट है और जिसे अपनी गलती का एहसास होता है। यह किसी भी समुदाय के बारे में नहीं है।”

मनोज ने आगे कहा कि नीरज पांडे जैसे गंभीर और सोच-समझकर फिल्म बनाने वाले निर्देशक के साथ काम करना उनके लिए अच्छा अनुभव रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रमोशनल मटेरियल हटाने का फैसला यह दिखाता है कि मेकर्स दर्शकों की भावनाओं को लेकर संवेदनशील हैं।

दिल्ली हाई कोर्ट तक पहुंचा मामला

फिल्म का विवाद तब और गहरा गया जब दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दायर की गई। एडवोकेट विनीत जिंदल द्वारा दायर याचिका में नेटफ्लिक्स पर फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की मांग की गई है।
याचिका में दावा किया गया है कि फिल्म का टाइटल और कंटेंट ‘सामूहिक मानहानि’ करता है और इससे सांप्रदायिक सौहार्द और सार्वजनिक व्यवस्था को नुकसान पहुंच सकता है।

टाइटल बदलने की मांग

याचिकाकर्ता का कहना है कि ‘पंडित’ शब्द एक प्रतिष्ठित धार्मिक और सामाजिक पहचान है, जिसे जानबूझकर भ्रष्टाचार से जोड़ा गया है। कोर्ट से तत्काल हस्तक्षेप की मांग करते हुए फिल्म का टाइटल बदलने की अपील की गई है।

फिल्म की स्टारकास्ट

‘घूसखोर पंडित’ में मनोज बाजपेयी के साथ

  • नुसरत भरूचा
  • साकिब सलीम
  • अक्षय ओबेरॉय
  • दिव्या दत्ता

जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिलहाल फिल्म की रिलीज डेट घोषित नहीं की गई है


IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button