छत्तीसगढ़

कोरबा में सर्वे कार्य में लापरवाही: 1 राजस्व निरीक्षक और 14 पटवारियों को नोटिस, 113 मसाहती ग्रामों की हुई समीक्षा

कोरबा। जिले में मसाहती ग्रामों के सर्वेक्षण कार्य में लापरवाही सामने आने पर प्रशासन ने सख्ती दिखाई है। राजस्व निरीक्षकों और हल्का पटवारियों की मासिक समीक्षा बैठक में अपेक्षित प्रगति नहीं मिलने पर 1 राजस्व निरीक्षक और 14 पटवारियों को कारण बताओ नोटिस (SCN) जारी किया गया है।

जिला कार्यालय में आयोजित बैठक में जिले के 113 मसाहती ग्रामों में चल रहे सर्वे कार्य की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने बताया कि इनमें से 8 ग्रामों का अंतिम प्रकाशन और 12 ग्रामों का प्रारंभिक प्रकाशन पूरा हो चुका है, जबकि अन्य ग्रामों में सर्वे का काम जारी है।

अधिकारियों ने राजस्व निरीक्षकों और पटवारियों को ग्रामवार खसरों का सत्यापन, प्रारंभिक व अंतिम प्रकाशन की प्रक्रिया समयसीमा में पूरी करने और राजस्व अभिलेखों की स्वच्छ प्रति तैयार करने के निर्देश दिए।

साथ ही यह भी तय किया गया कि मसाहती सर्वेक्षण कार्य की साप्ताहिक समीक्षा कलेक्टर स्तर पर की जाएगी, ताकि कार्यों में तेजी लाई जा सके।

बैठक में इसके अलावा रबी फसल सर्वेक्षण, सातवीं लघु सिंचाई संगणना, डिजिटल किसान किताब, सीमांकन कार्य, वन अधिकार अधिनियम के तहत पट्टा नामांतरण, स्वामित्व योजना और नक्शा बटांकन जैसे राजस्व से जुड़े कार्यों की भी विस्तृत समीक्षा की गई।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button