छत्तीसगढ़
Trending

175वीं बार रक्तदान कर नवनीत झा ने रचा इतिहास, बने देश के नंबर-1 रक्तदाता, सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने किया सम्मानित

रायपुर, 6 जुलाई 2025 | महावीर इंटरकांटिनेंटल सर्विस ऑर्गेनाइजेशन रायपुर के सचिव और जाने-माने सामाजिक कार्यकर्ता नवनीत झा ने 175वीं बार रक्तदान कर देश में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। वे भारत के नंबर वन रक्तदाता बन गए हैं। ज्ञात हो कि विश्व रिकॉर्ड 185 बार रक्तदान का है, जिसकी ओर नवनीत झा तेज़ी से अग्रसर हैं।

इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में आयोजित सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद एवं पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल उपस्थित रहे। उन्होंने नवनीत झा को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया और समाज के प्रति उनके योगदान की सराहना की।

बृजमोहन अग्रवाल ने इस अवसर पर कहा, “रक्तदान महादान है। नवनीत झा जैसे लोगों से प्रेरणा लेकर हर नागरिक को वर्ष में कम से कम एक बार रक्तदान जरूर करना चाहिए। यह एक महान सामाजिक दायित्व है।”

समारोह में अंतरराष्ट्रीय महासचिव लोकेश कावड़िया, अंतरराष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अशोक जैन, प्रदेश अध्यक्ष वीर राजेंद्र जैन, रायपुर चैप्टर अध्यक्ष वीर अशोक मुकीम, पंकज गुप्ता, संजय गिडीया, महेंद्र ठाकुर, मोतीलाल ओसवाल, चंपालाल प्रजापति सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

नवनीत झा ने कहा कि रक्तदान को लेकर समाज में जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता है। उनका लक्ष्य अगले दो वर्षों में विश्व रिकॉर्ड की बराबरी करना है।


IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button