नवा रायपुर DG कॉन्फ्रेंस: PM मोदी ने कहा—‘यह मंच अनुभव और नवाचार साझा करने का अवसर देता है’

रायपुर। नवा रायपुर स्थित भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) में जारी 60वीं अखिल भारतीय DGP-IG कॉन्फ्रेंस के दूसरे दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर विशेष संदेश साझा किया। पीएम मोदी ने कहा कि यह सम्मेलन देशभर के पुलिस और सुरक्षा अधिकारियों को अनुभवों का आदान-प्रदान करने, सर्वोत्तम प्रथाओं और नवाचारों को सामने लाने का बेहतरीन अवसर देता है।
प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह खुद बैठक की कमान संभाल रहे हैं। उनके साथ राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और देश की तमाम सुरक्षा एजेंसियों के शीर्ष अधिकारी मौजूद हैं।
PM मोदी का एक्स पोस्ट—राष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूत बनाने में मददगार
पीएम ने अपने पोस्ट में कहा कि इस तरह के संवाद और विचार-विमर्श से राष्ट्रीय सुरक्षा को और अधिक सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण योगदान मिलता है। उन्होंने अधिकारियों की भूमिका और उनकी प्रतिबद्धता की सराहना की।
पहले दिन अमित शाह ने सम्मानित किए देश के टॉप-3 पुलिस स्टेशन
28 नवंबर को शुरू हुई कॉन्फ्रेंस के पहले दिन गृह मंत्री अमित शाह ने देश के शीर्ष पुलिस स्टेशनों को सम्मानित किया।
- पहला स्थान — दिल्ली का गाजीपुर थाना
- दूसरा स्थान — अंडमान-निकोबार का पहरगांव थाना
- तीसरा स्थान — कर्नाटक के रायचूर जिले का कवितला थाना
PM और HM के ठहरने की विशेष व्यवस्था
नवा रायपुर के सर्किट हाउस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए M-1, जबकि अमित शाह के लिए M-11 सुइट आरक्षित किया गया है।
इसके अलावा—
- NSA अजीत डोभाल
- IB चीफ तपन डेका
- डिप्टी NSA
- केंद्रीय गृह सचिव
और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के लिए नई सर्किट हाउस, ठाकुर प्यारेलाल संस्थान और निमोरा अकादमी में कुल 257 कमरों की व्यवस्था की गई है।
75 वरिष्ठ अधिकारी शामिल
इस कॉन्फ्रेंस में 33 राज्यों के DGP, पैरामिलिट्री फोर्स के 20 DG/ADG समेत कुल लगभग 75 वरिष्ठ पुलिस अधिकारी हिस्सा ले रहे हैं।



