राष्ट्रीय

IndianArmy लेफ्टिनेंट जनरल मोहन सुब्रमण्यम दक्षिणी सूडान में संयुक्त राष्ट्र मिशन के कमांडर नियुक्त

IndianArmy lieutenant नयी दिल्ली .संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने भारतीय सेना के लेफ्टिनेंट जनरल मोहन सुब्रमण्यम को दक्षिणी सूडान में संयुक्त राष्ट्र मिशन का फोर्स कमांडर नियुक्त किया है।

IndianArmy सेना के अनुसार संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने बुधवार को घोषणा की कि लेफ्टिनेंट जनरल मोहन सुब्रमण्यम दक्षिणी सूडान में संयुक्त राष्ट्र मिशन के नए फोर्स कमांडर होंगे।

IndianArmy लेफ्टिनेंट जनरल सुब्रमण्यम को लेफ्टिनेंट जनरल शैलेश तिनकर की जगह यह जिम्मेदारी दी गई है।

IndianArmy उन्होंने लेफ्टिनेंट जनरल तिनकर के पूरे समर्पण के साथ दायित्व निभाने की सराहना करते हुए कहा कि संयुक्त राष्ट्र उनकी बहुमूल्य सेवाओं के प्रति आभार व्यक्त करता है।

IndianArmy लेफ्टिनेंट जनरल सुब्रमण्यम का भारतीय सेना में 36 वर्ष का विशिष्ट सेवाकाल रहा है। हाल ही में उन्होंने सेना में संचालन और तैयारी से संबंधित इकाई के प्रमुख का कार्यभार भी संभाला था । वह सेना में कई अन्य महत्वपूर्ण पदों पर भी काम कर चुके हैं।

Indian Army इसके अलावा वह वियतनाम, लाओस और कंबोडिया में भारत के रक्षा अताची के रूप में काम कर चुके हैं। वह सिएरा लियोन में संयुक्त राष्ट्र मिशन में स्टाफ ऑफिसर की भूमिका भी निभा चुके हैं।

Dispatch
Dispatch Desk1

Show More

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button