राजनीतिराष्ट्रीय

Development केंद्र के मजबूत सहयोग से साधेंगे राज्य का विकास – मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे

Development नई दिल्ली। राज्य के विकास में केंद्र सरकार के सहयोग की महत्वपूर्ण भूमिका होती है और केंद्र के मजबूत सहयोग से महाराष्ट्र का सर्वतोपरी विकास साधेंगे, यह विश्वास मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने आज यहाँ पर व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस दो दिन के दिल्ली दौरे पर है।

Developmentइस दौरे में उन्होंने राष्ट्रपति समेत केंद्रीय मंत्रियों से सद्भावना मुलाक़ात की। इस संदर्भ की जानकारी देने के लिए महाराष्ट्र सदन में आयोजित पत्रकार परिषद में श्री. शिंदे बोल रहे थे। इस दौरान उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस उपस्थित थे।


Development. शिंदे ने कहा कि, आम जनता, किसान और समाज के सभी वर्गों के विकास के लिए हमने यह सरकार बनाई है। यह सरकार राज्य के सभी वर्ग के हित में कार्यरत रहेगी। इसके लिए केंद्र सरकार के सहयोग की भी आवश्यकता है, इसीलिए सरकार बनाने के बाद शिष्टाचार के लिए राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और केंद्रीय मंत्रियों से सद्भावना मुलाक़ात के लिए उपमुख्यमंत्री समेत दिल्ली में आने की जानकारी उन्होंने दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का महाराष्ट्र के विकास को लेकर जो दृष्टिकोण है, उसे समझते हुये केंद्र के सहयोग से राज्य को प्रगतिपथ पर ले जाने के लिए राज्य सरकार प्रयासरत रहेगा, यह विश्वास भी उन्होंने इस अवसर पर व्यक्त किया।


राष्ट्रपती, प्रधानमंत्री से की सद्भावना मुलाक़ात
Development मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस शुक्रवार की श्याम दिल्ली में दाखिल हुये। उन्होंने शुक्रवार की रात केंद्रीय गृह तथा सहकार मंत्री अमित शहा से उनके 6 ए, कृष्ण मेनन मार्ग इस सरकारी निवासस्थान पर मुलाक़ात की। वहीं आज शनिवार को सुबह राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाक़ात की और दोपहर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके 7 ,लोक कल्याण मार्ग इस सरकारी निवासस्थान पर सद्भावना मुलाक़ात की। तत्पूर्वी, उन्होंने संरक्षण मंत्री राजनाथ सिंह से 17 अकबर रोड इस सरकारी निवासस्थान पर मुलाक़ात की।

Dispatch
Dispatch Desk1

Show More

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button