छत्तीसगढ़

रायपुर में आज से नेशनल सुपरक्रॉस बाइक रेसिंग : देशभर के 115 राइडर्स दिखाएंगे रफ्तार का जलवा, 14 साल की ऐलिना मंसूर रहेंगी आकर्षण का केंद्र

रायपुर. राजधानी के बूढ़ापारा स्थित आउटडोर स्टेडियम में आज से दो दिनों तक रोमांच और रफ्तार का संगम देखने को मिलेगा। छत्तीसगढ़ मोटरस्पोर्ट्स एसोसिएशन की ओर से नेशनल सुपरक्रॉस बाइक रेसिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें देशभर के करीब 115 प्रोफेशनल राइडर्स अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

छत्तीसगढ़ के 50 चयनित राइडर्स को भी इस राष्ट्रीय स्तर की स्पर्धा में अपनी रफ्तार दिखाने का मौका मिलेगा। इस प्रतियोगिता की थीम है – “सेफ रेसिंग, सेफ राइडिंग, सेफ ड्राइविंग।”

जानकारी के अनुसार, आउटडोर स्टेडियम के पूरे ग्राउंड को समतल कर वहां विशेष ट्रैक तैयार किया गया है। राइडर्स की जंपिंग के लिए 3 से 5 फीट ऊंचे ट्रैक बनाए गए हैं, जिन पर उन्हें स्पीड नियंत्रित रखते हुए बाधाओं का सामना करना होगा। वहीं फ्री स्टाइल मोटोक्रॉस के लिए 13 फीट ऊंचा हर्डल ट्रैक तैयार किया गया है।

प्रतियोगिता में 10 साल से कम उम्र के बच्चे भी प्रदर्शन करेंगे। उन्हें सुरक्षा मानकों और स्वास्थ्य परीक्षण के बाद ही रेसिंग की अनुमति दी जाएगी। खास आकर्षण रहेंगी देश की सबसे कम उम्र की राइडर ऐलिना मंसूर, जिन्होंने मात्र 9 साल की उम्र में नेशनल स्तर पर भाग लिया था और अब 14 वर्ष की हो चुकी हैं।

इस नेशनल चैम्पियनशिप में यामहा, टीवीएस और होण्डा जैसी नामी कंपनियों के राइडर्स भी हिस्सा लेंगे। उनकी टीमें शनिवार सुबह राजधानी पहुंचेंगी।

छत्तीसगढ़ मोटरस्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष उज्ज्वल ने बताया कि यह प्रतियोगिता नेशनल सुपरक्रॉस नियमों के तहत आयोजित की जा रही है और इसमें सुरक्षा के सभी मानक सख्ती से लागू किए गए हैं।

🏁 रफ्तार, संतुलन और सुरक्षा का संगम — रायपुर के आउटडोर स्टेडियम में आज से शुरू होगा नेशनल सुपरक्रॉस महोत्सव।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button