छत्तीसगढ़

कवर्धा जिला के गदहाभाठा का नाम बदला: अब ‘सोनपुर’ के नाम से होगी पहचान, केंद्र से मिली मंजूरी

रायपुर, 28 फरवरी 2026। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक प्रक्रिया पूरी करते हुए कवर्धा जिले के गदहाभाठा गांव का नाम बदलकर अब सोनपुर कर दिया है। नाम परिवर्तन को लेकर राज्य मंत्रिमंडल ने 4 जून 2025 को प्रस्ताव पारित कर केंद्र सरकार को भेजा था, जिसे 13 फरवरी 2026 को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने मंजूरी प्रदान कर दी।

राज्य शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार अब सभी सरकारी रिकॉर्ड, राजस्व दस्तावेज, भूमि अभिलेख और योजनाओं से जुड़े कागजों में गांव का नाम सोनपुर दर्ज किया जाएगा। संबंधित आदेश की जानकारी भारत के महासर्वेक्षक, देहरादून को भी भेज दी गई है, ताकि भू-सर्वेक्षण और नक्शों में आवश्यक संशोधन किया जा सके।

प्रशासनिक सुधार और ग्रामीण पहचान पर जोर

सरकार का कहना है कि यह निर्णय प्रशासनिक सुविधा, ग्रामीण पहचान और रिकॉर्ड प्रबंधन को बेहतर बनाने के उद्देश्य से लिया गया है। नाम परिवर्तन से भविष्य में राजस्व, विकास कार्यों और अन्य सरकारी योजनाओं के संचालन में पारदर्शिता और सुगमता आएगी।

दस्तावेज अपडेट कराने की अपील

जिला प्रशासन ने ग्रामवासियों और संबंधित विभागों से अपील की है कि वे नई आधिकारिक पहचान के अनुसार अपने दस्तावेज अद्यतन करा लें।

गांव के निवासियों ने इस फैसले का स्वागत किया है और इसे गांव की नई पहचान तथा प्रतिष्ठा से जुड़ा महत्वपूर्ण कदम बताया है। अब गदहाभाठा आधिकारिक रूप से सोनपुर के नाम से जाना जाएगा और इसी नाम से समस्त प्रशासनिक कार्य संचालित होंगे।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button