छत्तीसगढ़

रायपुर में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ पर किया सामूहिक गायन, शहीदों को किया नमन

रायपुर, 09 नवम्बर 2025:राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ के अवसर पर मुस्लिम राष्ट्रीय मंच छत्तीसगढ़ प्रांत द्वारा रायपुर स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रतिमा के सामने सामूहिक गायन का आयोजन किया गया।

मंच के राष्ट्रीय सह-संयोजक डॉ. सलीम राज ने इस अवसर पर कहा कि वंदे मातरम् गीत की रचना बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय ने की थी, और इसका प्रथम गायन 1896 में रविन्द्रनाथ टैगोर द्वारा किया गया था। उन्होंने कहा —

“यह गीत हमारे देश की आज़ादी के संघर्ष का प्रतीक है। आज इस गीत का गायन कर हम उन सभी शहीदों को नमन करते हैं जिन्होंने देश के लिए अपने प्राणों की आहुति दी।”

मंच के प्रांत संयोजक यूनूस कुरैशी ने कहा कि वंदे मातरम् का जोश ही था जिसने स्वतंत्रता संग्राम में अशफाक उल्ला खान और हवलदार अब्दुल हमीद जैसे वीरों को प्रेरित किया।

“आज हम वंदे मातरम् गाकर उन सभी शहीदों को श्रद्धांजलि दे रहे हैं जिन्होंने राष्ट्र के लिए अपना सब कुछ समर्पित कर दिया,” उन्होंने कहा।

कार्यक्रम में वंदे मातरम् गीत का गायन रेहाना खान ने किया।
इस मौके पर मखमूर इकबाल खान, मौलाना सलाम, गुलाम रसूल, सैयद मोहम्मद अली, आबिदा बेगम, शहाबुद्दीन, फिरोज मेमन, जमील कुरैशी, गुलाम गौस खान, फैजान अहमद, जीशान सिद्दीकी, हाजी प्यारे खान, रिजवान अहमद, मोनिस रजा, गुलाम मुस्तफा, मोहम्मद इम्तियाज, शाहरूख खान, सरवर अली, कादिर खान, नूर अली, सैयद रजा, अली मैमुन, सलाम खान, मजाज खान, मो. नईम, शेख रहमान सहित बड़ी संख्या में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के पदाधिकारी और मुस्लिम समाज के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

इस आयोजन ने एकता, देशभक्ति और सामाजिक सौहार्द का संदेश दिया।


IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button