छत्तीसगढ़
Trending

मप्र की पहली महिला मुख्य सचिव निर्मला बुच का निधन

download 25

सीएम शिवराज सिंह चौहान और पूर्व सीएम कमलनाथ ने जताया शोक
भोपाल : रविवार, जुलाई 9, 2023। मध्यप्रदेश की पहली महिला मुख्य सचिव निर्मला बुच का रविवार सुबह भोपाल में निधन हो गया है। 97 वर्ष की निर्मला बुच वह कैंसर से पीड़ित थीं, और बीते कुछ समय से बीमार चल रही थीं। गंभीर अवस्था में रविवार सुबह निर्मला बुच को एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया है। निर्मला बुच प्रदेश की पहली महिला मुख्य सचिव थीं। उत्तरप्रदेश के खुर्जा जिले में 11 अक्टूबर 1925 को जन्मी और साल 1955 में काशी हिंदू विवि से स्नातक श्रीमती बुच जर्मनी व फ्रेंच भाषा की भी जानकार थीं। ज्ञान साधना के दौरान उन्हें प्रिंसटन विवि की और से फैलोशिप भी प्रदान की गई। भाप्रसे की वर्ष 1960 बैच की अधिकारी श्रीमती बुच का समूचा कार्यकाल साफ-सुथरा रहा। महिलाओं के स्वावलंबन व उन्हें मानसिक गुलामी से मुक्त कराने,उनमें चेतना पैदा करने उन्होंने महिला चेतना मंच बनाया। इस दिशा में उन्होंने जीवन पर्यन्त काम किया। साल 1959-60 में वह भारतीय प्रशासनिक सेवा में आईं और 1961 में मसूरी अकादमी से प्रशिक्षण पूरा करने पर उनकी पहली पदस्थापना जबलपुर में रही। वह अनेक जिलों में कलेक्टर रहीं। देवास कलेक्टर रहते हुए पड़ोसी जिला उज्जैन के तत्कालीन कलेक्टर पंजाब निवासी महेश नीलकंठ बुच से उनका विवाह हुआ था। श्री महेश नीलकंठ भी प्रदेश के मुख्य सचिव रहे चुके हैं। उनका निधन आठ वर्ष पहले हुआ था। श्रीमती बुच वर्ष 1975 से 1977 तक प्रदेश की वित्त सचिव बनीं। और 22 सितंबर 1991 से 1जनवरी 1993 तक मुख्य सचिव रहीं। सेवानिवृ?त्ति उपरांत भी समाज व सरकार को अपनी सेवाएं देती रहीं। राज्य सरकार ने उन्हें अपना सलाहकार भी बनाया तो जोशी दंपत्ति मामले में जांच का दायित्व भी उन्हें मिला। निर्मला बुच अरेरा कॉलोनी में अकेले रहती थीं। उनका इकलौता बेटा विनीत बुच अमेरिका में रहते हैं। निर्मला बुच के निधन पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शोक व्?यक्?त किया है। उन्?होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्य सचिव श्रीमती निर्मला बुच जी के निधन के समाचार से मन दु:खी है। उनकी कर्तव्यनिष्ठा और प्रशासनिक दक्षता अद्भुत थी। मैं ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिजनों को इस दु:ख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना करता हूं। दु:ख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं परिजनों के साथ हैं। कांग्रेस के प्रदेशाध्?यक्ष व पूर्व मुख्?यमंत्री कमल नाथ ने भी बुच के निधन पर ट्वीट के जरिए श्रद्धांजलि दी। उन्?होंने कहा कि मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्य सचिव एवं कर्मठ समाजसेवी श्रीमती निर्मला बुच के निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर उनकी आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दे और परिवार को यह दुख सहन करने की शक्ति दे।मध्यप्रदेश के सामाजिक जीवन में श्रीमती बुच का योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा। विनम्र श्रद्धांजलि। सोमवार को भोपाल में निर्मला बुच का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

?s=32&d=mystery&r=g&forcedefault=1
Shelendra Shrivas

Show More

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button