4 महीने की शादी में मातम: आयुषी धावरे की मौत, अंतिम संस्कार में सिंदूर नहीं भर सके पति के हाथ

रायपुर/महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले स्थित खल्लारी माता मंदिर में रोपवे हादसे में टीचर आयुषी धावरे की मौत हो गई। पति ऋषभ धावरे गंभीर रूप से घायल हैं और बिस्तर से उठने की स्थिति में नहीं। हादसे की चपेट में उनके भाई शुभ और बहन सुभी भी आए हैं।
आयुषी का अंतिम संस्कार रायपुर के मणिकर्णिका मुक्तिधान में किया गया। हादसे की वजह से पति अपने हाथों से सिंदूर नहीं भर पाए और बिस्तर पर ही बिलखते रहे।
परिवार का आरोप है कि प्रशासन और रोपवे कंपनी ने हादसे के बाद कोई मदद नहीं की। राज्य सरकार ने जांच के आदेश दिए हैं, जबकि परिवार सख्त कार्रवाई की मांग कर रहा है।
हादसे की वजह: 22 मार्च को रोपवे में 2 ट्रॉली केबल टूटने के कारण लगभग 20 फीट नीचे गिर गई। हादसे में 16 श्रद्धालु घायल हुए, जिसमें आयुषी की मौत हो गई।
FIR दर्ज: मां खल्लारी देवी ट्रस्ट की ओर से रोपवे कंपनी ‘रोप वे एवं रिसॉर्ट प्राइवेट लिमिटेड, कोलकाता’ और स्थानीय कर्मचारियों के खिलाफ FIR दर्ज।



