छत्तीसगढ़
Trending

धरसींवा में तीन मंडलों की बैठक और SIR कार्यशाला में शामिल हुए विधायक अनुज शर्माकहा- विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान लोकतंत्र को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम

रायपुर, 10 नवंबर 2025। धरसींवा विधानसभा क्षेत्र के धरसींवा, बंगोली और खरोरा मंडल की संयुक्त मासिक बैठक और विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें विधायक अनुज शर्मा शामिल हुए।

बैठक में राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में विशेष चर्चा हुई। विधायक अनुज शर्मा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि “वंदे मातरम् केवल एक शब्द नहीं, बल्कि एक मंत्र, एक ऊर्जा और एक पवित्र संकल्प है।” उन्होंने कहा कि यह गीत स्वतंत्रता संग्राम के दौरान करोड़ों भारतीयों के लिए प्रेरणा का स्रोत बना और आज भी हमें स्वतंत्रता की रक्षा के लिए प्रेरित करता है।

विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान पर बोलते हुए विधायक अनुज शर्मा ने कहा कि यह अभियान लोकतंत्र को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस अभियान के तहत मृत मतदाताओं के नाम हटाने, स्थानांतरित मतदाताओं के नाम सुधारने और 18 वर्ष पूर्ण कर चुके युवाओं के नाम जोड़ने का कार्य किया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं और बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) से आग्रह किया कि किसी भी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से छूटने न पाए।

उन्होंने बताया कि BLO घर-घर जाकर एन्यूमरेशन फॉर्म (ER) वितरित करेंगे, जिसमें पहले से भरी जानकारी होगी। इस अभियान का उद्देश्य मतदाता सूची को शुद्ध, सटीक और निष्पक्ष बनाना है ताकि प्रत्येक पात्र नागरिक का मतदान अधिकार सुरक्षित रहे और चुनाव प्रक्रिया पर जनता का विश्वास बढ़े।

कार्यशाला में कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

इस अवसर पर विधायक अनुज शर्मा सहित मंडल पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button