छत्तीसगढ़
Trending

भाजपा स्थापना दिवस पर कार्यकर्ता सम्मान समारोह में शामिल हुए विधायक अनुज, मुख्यमंत्री साय ने किया संबोधित

रायपुर, 09 अप्रैल 2025 भारतीय जनता पार्टी के 46वें स्थापना दिवस के अवसर पर एकात्म परिसर में कार्यकर्ता सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस गरिमामय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय, कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक अनुज शर्मा, मोतीलाल साहू, राजेश मूणत, सुनील सोनी समेत कई वरिष्ठ नेता और समर्पित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री साय ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि देश की जनता की समृद्धि और विकास के लिए समर्पित एक विचारधारा है। उन्होंने कहा कि भाजपा का हर कार्यकर्ता राष्ट्र निर्माण की दिशा में अपनी अहम भूमिका निभा रहा है।

इस अवसर पर संगठन को वर्षों तक मजबूत बनाने में योगदान देने वाले वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। विधायक अनुज शर्मा ने कहा, “संगठन पहले, व्यक्ति बाद में — यही भाजपा की पहचान है।” उन्होंने इस दिन को गौरव और गर्व का क्षण बताया।

कार्यक्रम में सभी कार्यकर्ताओं ने पार्टी की नीतियों और मूल्यों के प्रति अपनी निष्ठा व्यक्त करते हुए संगठन को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button