छत्तीसगढ़

Missing ITBP Jawan: सामान गोरखपुर स्टेशन पर मिला, घर लौटते वक्त हुआ लापता; परिजन परेशान

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के चारामा थाना क्षेत्र से एक चिंताजनक मामला सामने आया है। कसावाही गांव निवासी आईटीबीपी जवान विनोद कुमार गोटी छुट्टी लेकर घर लौटते समय संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए हैं।

परिजनों के अनुसार 7 फरवरी की रात करीब 10 बजे उन्होंने फोन पर बताया था कि वे रायपुर पहुंच रहे हैं और उन्हें लेने आने को कहा था। इसके बाद से उनका मोबाइल बंद हो गया और कोई संपर्क नहीं हो पाया।

गोरखपुर में मिला सामान, जवान का पता नहीं

कुछ समय बाद रेलवे पुलिस ने सूचना दी कि जवान का सामान गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर मिला है। सूचना मिलते ही परिजन वहां पहुंचे, लेकिन जवान का कोई सुराग नहीं मिला। वे सामान लेकर वापस कांकेर लौट आए।

परिवार सदमे में, जांच की मांग

घटना के बाद से परिवार गहरे सदमे में है। परिजनों ने प्रशासन और संबंधित विभागों से मामले की गंभीर जांच कर जल्द जवान को खोजने की मांग की है।

फिलहाल पुलिस और संबंधित एजेंसियां जवान की तलाश में जुटी हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस जानकारी सामने नहीं आई है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button