छत्तीसगढ़
Trending

मुख्यमंत्री से अखिल विश्व गायत्री परिवार के सदस्यों ने की सौजन्य भेंट, 108 कुण्डीय महायज्ञ के लिए दिया आमंत्रण

रायपुर, 6 दिसंबर 2025।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से अखिल विश्व गायत्री परिवार के प्रतिनिधिमंडल ने रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें जशपुर जिले के नगर पंचायत बगीचा में 10 से 13 दिसंबर तक आयोजित होने वाले 108 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया।

मुख्यमंत्री ने आमंत्रण स्वीकार करते हुए गायत्री परिवार को धन्यवाद दिया और आयोजन की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं।

इस दौरान भानु यादव, मुक्ता देवी, रीना बरला, मिकलेश यादव सहित संगठन के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button