
रायपुर| छत्तीसगढ़ का विधानसभा का मानसून सत्र सोमवार वार 22 जुलाई से शुरू हो रहा है। किसान की मौत पर ध्यानाकर्षण के अलावा मुख्यमंत्री साय, मंत्री केदार कश्यप व टंकराम वर्मा सवालों के जवाब देंगे। संविदा कर्मियों के नियमितीकरण, राज्य के हवाई यात्रियों को सब्सिडी के बारे में भी प्रश्न पूछा गया हैं। आज सदन में वित्त मंत्री अनुपूरक अनुमान पेश करेंगे।



