छत्तीसगढ़
Trending

रायपुर नगर निगम की सामान्य सभा आज: महापौर मीनल चौबे पेश करेंगी वित्त वर्ष 2026-27 का बजट, 17 एजेंडों पर होगी चर्चा

रायपुर। रायपुर नगर निगम के सभापति सूर्यकान्त राठौड़ के आदेशानुसार नगर निगम सामान्य सभा की बैठक आज दिनांक 30 मार्च 2026 को प्रातः 11 बजे महात्मा गांधी सदन, नगर निगम मुख्यालय के चतुर्थ तल पर आहुत की गई है।

इस बैठक में सभापति सूर्यकान्त राठौड़ के सभापतित्व में एमआईसी के संकल्प अनुसार निर्धारित 17 एजेंडों पर चर्चा और विचार-विमर्श किया जाएगा। बैठक की शुरुआत में पिछली बैठक की कार्यवाही की पुष्टि की जाएगी।

बैठक में एक घंटे का प्रश्नकाल भी रखा गया है, जिसमें सदस्यों द्वारा विभिन्न विषयों पर सवाल पूछे जा सकेंगे।

मुख्य आकर्षण महापौर मीनल चौबे का वित्त वर्ष 2026-27 का वार्षिक बजट प्रस्तुत करना और बजट पर अभिभाषण होगा। निर्धारित 17 एजेंडों में नगर विकास कार्यों, नामकरण और अन्य प्रस्ताव शामिल हैं, जिन पर सदस्यों द्वारा विचार-विमर्श और चर्चा की जाएगी।

नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि इस बैठक में नगर की विकास योजनाओं और वित्तीय वर्ष की प्राथमिकताओं को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे।


IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button