छत्तीसगढ़

CM साय से मास्टर एथलीट्स की मुलाकात: राष्ट्रीय खेलों में चमके खिलाड़ियों ने बढ़ाया छत्तीसगढ़ का मान

रायपुर, 18 दिसंबर 2025 — मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ विधानसभा के कार्यालय कक्ष में मास्टर एथलीट फेडरेशन ऑफ इंडिया के प्रतिभागियों के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य भेंट की। यह खिलाड़ी 5 से 9 नवंबर तक चेन्नई में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर प्रदेश का नाम रोशन कर चुके हैं।

भिलाई, बिलासपुर, महासमुंद और बस्तर से आए खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कई उपलब्धियां अपने नाम कीं।

मुख्यमंत्री साय ने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि उनकी मेहनत, अनुशासन और लगन से छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय मंच पर नई पहचान मिली है। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए भविष्य में भी इसी तरह बेहतरीन प्रदर्शन की कामना की।

इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल भी उपस्थित रहे।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button