छत्तीसगढ़

भिलाई स्टील प्लांट में लगी भीषण आग : गैस रिसाव से मचा हड़कंप… दमकल की टीम मौके पर तैनात

दुर्ग। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) के पावर एंड ब्लोइंग स्टेशन नंबर-2 में शुक्रवार दोपहर अचानक आग भड़क उठी। ICL के सामने स्थित PBS-2 की पाइपलाइन से गैस का तेज रिसाव हुआ, जो कुछ ही सेकंड में लपटों में बदल गया। स्थिति गंभीर होते ही बीएसपी की दमकल टीम मौके पर पहुंची और आग को काबू करने की कोशिश तेज कर दी।

कोकोवन से जुड़ा है ब्लोइंग स्टेशन

जानकारी के मुताबिक यह स्टेशन कोकोवन से जुड़ा हुआ है और यहीं से मिलने वाली ब्लोइंग गैस से कई महत्वपूर्ण यूनिटों की मशीनें संचालित होती हैं। गैस लीकेज के चलते संयंत्र की कई यूनिटों पर प्रभाव पड़ने की आशंका बनी रही, हालांकि प्रबंधन ने फौरन इमरजेंसी प्रोटोकॉल एक्टिव कर दिया है।

घायलों की जानकारी नहीं, जांच शुरू

हादसे में अब तक किसी के हताहत या घायल होने की सूचना नहीं है। प्रबंधन ने गैस रिसाव और आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है। सुरक्षा टीमें पूरे क्षेत्र की मॉनिटरिंग कर रही हैं ताकि किसी दूसरी यूनिट पर असर न पड़े।


IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button