मनोरंजन
Trending

ओपनिंग डे पर ही मालामाल हुए ‘स्त्री 2’ के मेकर्स : ‘बाहुबली 2’ से लेकर ‘टाइगर 3’ तक इतनी फिल्मों के रिकॉर्ड किए ध्वस्त, लिस्ट में कई बड़े नाम शामिल

मनोरंजन डेस्क | राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘स्त्री 2’ बॉक्स ऑफिस पर ऐसा तूफान लेकर आई है जिसकी उम्मीद शायद किसी को नहीं थी. ओपनिंग डे पर ही स्त्री 2 ने बड़ी-बड़ी फिल्मों को धूल चटा दी है.

सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म की प्रीव्यू से कमाई 8.35 करोड़ रुपये हुई थी. जबकि ओपनिंग डे पर फिल्म ने 46 करोड़ रुपये कमा लिए. स्त्री 2 ने टोटल 54.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन करके कई बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड चकनाचूर कर दिए हैं.आइए जानते है कि ओपनिंग डे कलेक्शन के मामले में श्रद्धा और राजकुमार की फिल्म ने किन-किन ब्लॉकबस्टर और सुपरहिट फिल्मों को धूल चटा दी है.

बॉक्स ऑफिस पर चल गया स्त्री 2 का जादू

6 साल बाद स्त्री सिनेमाघरों में लौट आई है और सीक्वल के साथ चंदेरी में सरकटे की आतंकी नई कहानी लेकर आई है। जो फिलहाल दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। ऑडियंस और क्रिटिक्स की तरफ से राजकुमार राव की इस हॉरर कॉमेडी फिल्म को पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिलता दिख रहा है। एडवांस बुकिंग में स्त्री 2 की धमाकेदार कमाई से ये पहले ही तय गया था कि इस मूवी को बॉक्स ऑफिस पर बंपर ओपनिंग मिलेगी और अब हुआ भी ठीक वैसा ही है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button