छत्तीसगढ़
Trending

कोरबा मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस जलकर खाक

कोरबा। कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में सोमवार को अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया, जिससे परिसर में लंबे समय से खड़ी आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस और अन्य वाहन जलकर खाक हो गए।

घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। मरीजों के परिजन, अस्पताल स्टाफ और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई। आग की तेज लपटें और धुआं दूर से ही दिखाई दे रहा था। सूचना मिलने पर दमकल की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि अस्पताल परिसर में लंबे समय से पुरानी गाड़ियां और अन्य कबाड़ पड़ा हुआ था। कई बार इन्हें हटाने की मांग भी की गई थी, लेकिन कार्रवाई नहीं होने के कारण यह हादसा हो गया। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते इन कंडम वाहनों को हटा दिया जाता तो इस तरह की घटना की संभावना कम हो सकती थी।

जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल के डीन डॉ. केके सहारे ने बताया कि परिसर में खड़े कंडम वाहनों में आग लगने की घटना सामने आई है। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन कई वाहन पूरी तरह जलकर खाक हो गए हैं।

प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button