छत्तीसगढ़
Trending

बिलासपुर में बड़ा हादसा टला : हाई प्रेशर से फटी घर की अंडरग्राउंड बोरिंग, CCTV में कैद हुआ धमाका

बिलासपुर। शहर के उसलापुर स्थित गोकुलधाम इलाके में शनिवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। एक मकान की अंडरग्राउंड बोरिंग अचानक हाई प्रेशर के कारण फट गई, जिससे पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।

मिली जानकारी के अनुसार, मकान से सटे पड़ोसी प्लॉट में नई बोरिंग का कार्य चल रहा था। इसी दौरान अत्यधिक दबाव बनने से पहले से मौजूद अंडरग्राउंड बोरिंग फट गई। जोरदार धमाके के साथ जमीन के अंदर से पानी और मिट्टी बाहर निकलने लगी, जिससे आसपास के लोग दहशत में आ गए।

घटना का पूरा दृश्य घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। वीडियो में बोरिंग फटने का भयावह मंजर साफ दिखाई दे रहा है। खास बात यह रही कि घटना के समय मकान मालिक मौके पर मौजूद था, लेकिन वह बाल-बाल बच गया।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से बोरिंग कार्यों में लापरवाही पर सख्त कार्रवाई और सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित कराने की मांग की है।


IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button