छत्तीसगढ़

महाठग शिवा साहू ठगी कांड: बैंक की मिलीभगत उजागर, HDFC बैंक के 6 कर्मचारी गिरफ्तार

सारंगढ़–बिलाईगढ़, 10 फरवरी 2026।रायकोना ठगी कांड में सरसीवां पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बैंक कर्मचारियों की संलिप्तता का खुलासा किया है। होल्ड खाते से फर्जी लेटरपैड के जरिए अवैध राशि आहरण के मामले में पुलिस ने HDFC बैंक के 6 कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।

पुलिस के अनुसार, महाठग के रूप में चर्चित शिवा साहू के होल्ड खाते से करीब 10 लाख रुपये और उसकी कथित मंगेतर रितु साहू के खाते से लगभग 21 लाख रुपये की अवैध निकासी की गई थी। जांच के दौरान बैंक कर्मचारियों की भूमिका संदिग्ध पाए जाने पर पुलिस ने कार्रवाई की।

गिरफ्तार किए गए कर्मचारियों में
सारंगढ़ शाखा से – अभिषेक जायसवाल, दिनेश अनंत और पूजा मानिकपुरी
बिलाईगढ़ शाखा से – टीकाराम साहू, हनुमंत राव टंडन और प्रमोद देवांगन शामिल हैं।

जांच में सामने आया है कि होल्ड खाते से फर्जी दस्तावेज और लेटरपैड का इस्तेमाल कर रकम निकाली गई, जिसमें बैंक स्तर पर सांठगांठ की आशंका जताई जा रही है। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

इधर, पुलिस दोनों शाखाओं के प्रबंधकों की भूमिका की भी जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के आधार पर आगे और गिरफ्तारियां हो सकती हैं। उल्लेखनीय है कि मुख्य आरोपी शिवा साहू फिलहाल जमानत पर रिहा है, जबकि ठगी कांड से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच जारी है।


IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button