LUNAR ECLIPSE 2025 : भाद्रपद पूर्णिमा पर आज लगेगा साल का दूसरा और अंतिम चंद्र ग्रहण, जानें कब से कब तक रहेगा सूतक काल और कहां-कहां दिखेगा असर…

डेस्क, नई दिल्ली। वैदिक पंचांग के अनुसार इस साल का दूसरा और अंतिम चंद्र ग्रहण भाद्रपद पूर्णिमा पर लग रहा है। 07 सितंबर 2025 की रात को लगने वाला यह चंद्र ग्रहण भारत समेत दुनिया के कई हिस्सों में दिखाई देगा।
चंद्र ग्रहण 2025 टाइम और डेट
- शुरुआत – 07 सितंबर, रात 09:58 बजे
- समापन – 08 सितंबर, रात 01:26 बजे
यह ग्रहण भारत में स्पष्ट रूप से दिखाई देगा।
सूतक काल
- सूतक की शुरुआत – 07 सितंबर, दोपहर 12:35 बजे
- सूतक का समापन – 08 सितंबर, रात 01:26 बजे
कहां-कहां दिखेगा चंद्र ग्रहण?
यह चंद्र ग्रहण भारत के अलावा एशिया, न्यूजीलैंड, अमेरिका, फिजी और अंटार्कटिका के कुछ हिस्सों में भी नजर आएगा।
धार्मिक मान्यताएं और उपाय
हिंदू मान्यताओं के अनुसार चंद्र ग्रहण को अशुभ माना जाता है। ग्रहण के दौरान पूजा-पाठ और देव प्रतिमाओं का स्पर्श वर्जित है। मंदिरों के कपाट बंद कर दिए जाते हैं।
ग्रहण समाप्त होने के बाद स्नान करना, घर और मंदिर की शुद्धि करना तथा गंगाजल का छिड़काव शुभ माना जाता है। इसके बाद चंद्र देव के मंत्रों का जप और दान करने से नकारात्मक प्रभाव दूर होता है।
👉 ग्रहण के बाद स्नान, शुद्धि और दान अवश्य करें।
👉 ग्रहण के दौरान नुकीली वस्तुओं का उपयोग और भोजन करना वर्जित माना गया है।