छत्तीसगढ़
Trending

ट्रक से कुचलकर कारोबारी की मौत का LIVE VIDEO: रोड क्रॉस करते वक्त टक्कर, पहिए के नीचे आया सिर; घर से 30 मीटर दूर हादसा

अंबिकापुर | 03 फ़रवरी 2026

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में सड़क हादसे का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। नमनाकला रिंग रोड पर रोड क्रॉस कर रहे बाइक सवार कारोबारी को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया। हादसे में कारोबारी की मौके पर ही मौत हो गई। पूरी घटना पास की दुकान में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है।

घर से निकलते ही हादसा

जानकारी के मुताबिक, नमनाकला रिंग रोड निवासी कारोबारी प्रह्लाद सोनी (50) सोमवार शाम बाइक में सामान लोड कर घर से निकले थे। वे रिंग रोड पार कर बस स्टैंड की ओर जा रहे थे। घर से बमुश्किल 30 मीटर आगे बढ़ते ही हादसा हो गया।

डिवाइडर क्रॉस करते ही ट्रक से टक्कर

CCTV फुटेज में दिख रहा है कि कारोबारी ने पहले एक ट्रेलर को निकलने दिया। इसके बाद जैसे ही उन्होंने डिवाइडर क्रॉस किया, सामने से आ रहे ट्रक से उनकी बाइक टकरा गई। टक्कर के बाद वे सड़क पर गिर पड़े और उनका सिर ट्रक के पहिए के नीचे आ गया। ट्रक आगे बढ़ गया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

CCTV में कैद पूरी घटना

हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। कुछ देर के लिए रिंग रोड पर वाहनों की आवाजाही रुक गई और लंबी कतार लग गई। सूचना पर गांधीनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया और यातायात बहाल कराया गया।

रिंग रोड बना हादसों का हॉटस्पॉट

अंबिकापुर की रिंग रोड से भारी वाहनों की लगातार आवाजाही होती है। शहर के बीच से गुजरने वाली इस सड़क पर आए दिन हादसे हो रहे हैं, जिससे स्थानीय लोगों में डर और नाराजगी बढ़ती जा रही है।


IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button