नारायणपुर में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता : नक्सलियों के डंप से बरामद हुई भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक सामग्री

नारायणपुर। नक्सलियों के खिलाफ जारी एंटी नक्सल अभियान में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। जिले के अबूझमाड़ के जंगलों में मोहनार-तोयापारा मुख्य मार्ग पर नक्सलियों का डंप सामान बरामद किया गया। इस दौरान भारी मात्रा में बारूद, प्रेशर कूकर बम, मल्टीमीटर और भरमार बंदूक जब्त की गई है।
धनोरा थाना क्षेत्र में 29 सितंबर को चलाए गए नक्सल विरोधी अभियान के दौरान बीडीएस टीम ने आईईडी होने की आशंका पर सर्चिंग की। जांच के दौरान यह पता चला कि बरामदगी स्थल के आसपास नक्सलियों की नेलनार एरिया कमेटी सक्रिय है।
इस कार्रवाई में जिला बल, आईटीबीपी 29वीं वाहिनी की “ई” समवाय और धनोरा थाना में तैनात जिला बल के जवान शामिल थे। सुरक्षा बलों का कहना है कि बरामदगी से नक्सलियों की गतिविधियों को रोकने में महत्वपूर्ण मदद मिलेगी और इलाके में कानून व्यवस्था बनाए रखने में यह बड़ी उपलब्धि है।
बरामद नक्सली सामान:
- बारूद
- प्रेशर कुकर बम
- मल्टीमीटर
- भरमार बंदूक



