छत्तीसगढ़
Trending

बस्तर में नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई, 18 ढेर: उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा बोले – यह जवानों की बहादुरी की जीत, सर्च ऑपरेशन जारी, बस्तर बदल रहा है!

रायपुर। बस्तर में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी मिली है। जवानों ने मुठभेड़ में 22 नक्सलियों को मार गिराया है। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने इस पर बयान देते हुए कहा कि “18 नक्सलियों के शव बरामद हुए हैं। यह जवानों की बहादुरी और समर्पण का परिणाम है।”

उन्होंने आगे कहा कि अलग-अलग इलाकों में सर्च ऑपरेशन लगातार जारी है। “यह हमारे लिए बहुत बड़ी सफलता है। बस्तर अब बदल रहा है, समूचा बस्तर नई दिशा में आगे बढ़ रहा है,” उपमुख्यमंत्री ने कहा।

सुरक्षा बलों की ओर से इलाके में तलाशी अभियान जारी है। अधिकारियों के मुताबिक, नक्सलियों के खिलाफ यह अभियान और तेज किया जाएगा।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button