छत्तीसगढ़
Trending

Korba Crime: नशे में पति का कहर, पत्नी पर हथौड़े से हमला — बेटी को भी खिलाई नशे की गोली

कोरबा। जिले में शनिवार शाम घरेलू विवाद ने भयावह रूप ले लिया। उरगा थाना क्षेत्र के ग्राम तरदा निवासी राइमंड प्रकाश जांगड़े ने नशे की हालत में चरित्र शंका के चलते अपनी पत्नी पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोपी ने पहले पत्नी कविता बाई जांगड़े (38) के सिर पर हथौड़ा मारकर उसे लहुलुहान कर दिया, फिर गुस्से में अपनी बेटियों को नशे की गोली खाने के लिए मजबूर किया।

रोजाना की मारपीट और विवाद से परेशान बड़ी बेटी ने गोली खा ली, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। गंभीर रूप से घायल मां और बेटी को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां दोनों का इलाज जारी है। डॉक्टरों के मुताबिक कविता बाई की स्थिति गंभीर है और उन्हें बेहतर उपचार के लिए सिम्स बिलासपुर रेफर किया गया है। बड़ी बेटी भी अस्पताल में भर्ती है।

अस्पताल चौकी पुलिस की त्वरित कार्रवाई
घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल चौकी प्रभारी विश्वनारायण चौहान टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायल कविता बाई का बयान दर्ज कर लिया है और मामले में अपराध पंजीबद्ध कर कार्रवाई शुरू की है।

पति का आपराधिक रिकॉर्ड भी आया सामने
जानकारी के अनुसार, आरोपी राइमंड प्रकाश जांगड़े का पुराना आपराधिक इतिहास है। वह अपने साथियों के साथ चचेरे भाई की हत्या के मामले में जेल जा चुका है और करीब चार साल पहले रिहा हुआ था। विवाहिता के परिजनों ने भी पहले उसके खिलाफ कई शिकायतें की थीं।

पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है और पूरे मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button