4 जनवरी 2025 का दैनिक राशिफल: जानें आज का दिन कैसा रहेगा, किसे मिलेगा भाग्य का साथ और किसके लिए बनेंगे नए अवसर

आज का राशिफल | 4 जनवरी 2025 के लिए आपका दैनिक राशिफल प्रस्तुत है:
मेष (21 मार्च – 19 अप्रैल): आज आपके रिश्तों में प्यार और लगाव बढ़ेगा। वैवाहिक जीवन में खुशियां आएंगी। प्रोफेशनल जीवन में लक्ष्यों की प्राप्ति होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। कारोबार में मुनाफा होगा और आमदनी के नए स्रोत बनेंगे।
वृषभ (20 अप्रैल – 20 मई): व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा, लेकिन प्रेम-संतान और व्यापार अच्छा है। कालीजी को प्रणाम करते रहें।
मिथुन (21 मई – 20 जून): भाग्य साथ देगा। रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, प्रेम-संतान का साथ मिलेगा और व्यापार में सफलता प्राप्त होगी। कालीजी को प्रणाम करते रहें।
कर्क (21 जून – 22 जुलाई): परिस्थितियां प्रतिकूल हो सकती हैं, सतर्क रहें। स्वास्थ्य पर ध्यान दें और वाहन धीरे चलाएं। प्रेम-संतान और व्यापार मध्यम रहेंगे। ऊँ नमः शिवाय का जाप करें और लाल वस्त्र धारण करें।
सिंह (23 जुलाई – 22 अगस्त): स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम-संतान की स्थिति बेहतर होगी और व्यापार में उन्नति के संकेत हैं। नौकरी में नए अवसर मिल सकते हैं। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।
कन्या (23 अगस्त – 22 सितंबर): शत्रु भी मित्रवत व्यवहार करेंगे। गुण-ज्ञान की प्राप्ति होगी और बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार में सफलता मिलेगी। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।
तुला (23 सितंबर – 22 अक्टूबर): प्रेम में कई विकल्प रहेंगे, जिससे थोड़ी उलझन हो सकती है। संतान और व्यापार में शुभ संकेत हैं, लेकिन भावुकता से बचें। नीली वस्तु पास रखें।
वृश्चिक (23 अक्टूबर – 21 नवंबर): भूमि और वाहन की खरीदारी के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा, प्रेम-संतान मध्यम हैं, लेकिन व्यापार में सफलता मिलेगी। कलह से बचें और पीली वस्तु पास रखें।
धनु (22 नवंबर – 21 दिसंबर): धन आगमन होगा और कुटुंब में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार में सफलता मिलेगी। कालीजी को प्रणाम करते रहें।
मकर (22 दिसंबर – 19 जनवरी): शाम के वक्त माता-पिता की सेवा करेंगे। नौकरी में तरक्की होगी। घर का माहौल अच्छा रहेगा।
कुंभ (20 जनवरी – 18 फरवरी): संपत्ति संबंधी विवादों में जीत होगी। घर का माहौल अच्छा रहेगा।
मीन (19 फरवरी – 20 मार्च): घर के नवीनीकरण के लिए पैसा खर्च कर सकते हैं। मन प्रसन्न रहेगा।
आपका दिन शुभ हो!